फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Misunderstanding on SP-congress alliance

शहर सीट से राहुल हटेंगे, खजनी का फैसला 18 को

Thu, 16 Feb 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Misunderstanding on SP-congress alliance
कांग्रेस एसपी - फोटो : SELF
शहर विधानसभा सीट से सपा के राहुल गुप्ता अपना पर्चा उठाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पूर्व में दिए फार्म ए, बी को निरस्त करने के साथ ही उन्हें नाम वापस लेने का भी फरमान जारी कर दिया है। अब शहर सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार राणा राहुल सिंह ही होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह से खजनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के कमांडो कमल किशोर के भी 18 फरवरी को पर्चा उठाने की चर्चा है। सपा के कई नेताओं ने इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष डॉ सैय्यद जमाल का कहना है कि अभी इस संबंध में उनके पास शीर्ष नेतृत्व का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसी तरह कमल किशोर ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि पार्टी का निर्देश है कि वह चुनाव लड़ें।
विज्ञापन


वहीं सपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अमर उजाला को बताया कि दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने फै सला किया है कि शहर से सपा प्रत्याशी पर्चा वापस लेंगे तो खजनी से कांग्रेस प्रत्याशी। खजनी से सपा उम्मीदवार रूपावती बेलदार ही चुनाव मैदान में रहेंगी। बताया कि पार्टी ने राहुल गुप्ता का फार्म ए, बी भी निरस्त कर दिया है। 18 को वे नाम वापस ले लेंगे। हालांकि राहुल गुप्ता का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं और उन्हें इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन के बाद भी शहर और खजनी सीट से कांग्रेस के साथ ही सपा के भी उम्मीदवारों के मैदान में उतर जाने के बाद जिले में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। गठबंधन की मजबूती पर सवाल उठने लगे थे। मगर दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने अब तस्वीर साफ कर दी है। 18 को नाम वापसी के दिन अंतिम औपचारिकता भी पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed