{"_id":"5d590a5d8ebc3e89ee73be7c","slug":"missing-minor-girl-returns-home-through-google-map-and-child-line-and-police-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गूगल मैप के जरिए माता-पिता से मिली लापता बच्ची, पुलिस और चाइल्ड लाइन ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गूगल मैप के जरिए माता-पिता से मिली लापता बच्ची, पुलिस और चाइल्ड लाइन ने की मदद
Sun, 18 Aug 2019 01:57 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी के दफ्तर में बच्ची को लेने आई मां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना जिले में गूगल मैप के जरिए एक बच्ची अपने माता-पिता के पास सही सलामत वापस पहुंच गई। करीब एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गई बच्ची को उसके परिजनों तक वापस पहुंचाने में गूगल मैप सहायक साबित हुआ। शनिवार को जालंधर से बच्ची की मां सीडब्ल्यूसी के दफ्तर पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन
दरअसल, जिले के पनियहवा रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह पहले जीआरपी को नौ साल की एक बच्ची भटकती हुई मिली थी। जीआरपी के जवानों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी थी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दीपाली सिन्हा और बाल संरक्षण अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि बालिका को कार्यालय लाकर उससे नाम पता पूछा गया तो उसने केवल अपने गांव का नाम खोट्ठा बताया।
विज्ञापन
उसके बाद गूगल मैप के जरिए उसके गांव के एक व्यक्ति का नाम मिला, जिसने संबंधित थाने का नंबर उपलब्ध कराया। थाने में बात करने पर पता चला कि वहां पहले से ही बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। थाने के माध्यम से उसके घरवालों को सूचना दी गई, जिसके बाद शनिवार को उसकी मां मालती देवी सीडब्ल्यूसी के दफ्तर पहुंचीं। वहां उन्हें बच्ची को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
संदेह जताया जा रहा है कि इस बच्ची को गांव की ही कोई महिला बहला-फुसला कर बिहार में बेचने के इरादे से ले जा रही थी। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है।