फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor left school due to ruffian, Police investigation underway, Gorakhpur, UP

शोहदे के आतंक से किशोरी ने छोड़ा स्कूल जाना, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Fri, 09 Aug 2019 06:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 09 Aug 2019 06:08 AM IST
सार

  • शोहदों पर नकेल कसने की सारी पुलिसिया कवायद दिख रही बेअसर 
  • छेड़खानी का यह ताजा मामला चिलुआताल इलाके का है
  • शोहदे पर साथियों के साथ किशोरी के भाई की पिटाई करने का भी आरोप

विज्ञापन
Minor left school due to ruffian, Police investigation underway, Gorakhpur, UP
शोहदे की वजह से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा - फोटो : Social Media (File Photo)

विस्तार

पुलिस शोहदों पर नकेल कसने के कितने भी जतन करे, नए-नए तरीके अपनाए, जिले में फिलहाल सारी कवायद बेअसर दिख रही है। शोहदे आए दिन महिलाओं, छात्राओं और किशोरियों के साथ छेड़खानी कर उन्हें जलील कर रहे हैं। ताजा मामला चिलुआताल इलाके का है। जहां शोहदे के छेड़खानी और आतंक से आजिज किशोरी ने एक सप्ताह से स्कूल जाना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार भोर में युवक किशोरी के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार वालों ने पकड़ लिया तो साथियों को बुलाकर किशोरी के भाई की पिटाई कर दी। आरोप है कि असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल इलाके के एक गांव की किशोरी नाहरपुर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज मे दसवीं की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते उसे एक युवक परेशान करता था। रोजाना की छींटाकशी से तंग किशोरी ने एक सप्ताह से स्कूल जाना बंद कर दिया। इस पर शोहदा एक कदम और आगे बढ़ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गुरुवार भोर में किशोरी के घर पहुंच गया किशोरी के शोर मचाने पर घरवालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस के लौटने के बाद आरोपी साथियों के साथ फिर से किशोरी के घर पहुंच गया और उसके भाई की पिटाई कर दी। 

मामला गंभीर है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा - अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed