{"_id":"57a39dc24f1c1b6f152bb71f","slug":"militant-killed-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में गोरखपुर का लाल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में गोरखपुर का लाल शहीद
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
army encounter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के कुशामो में बृहस्पतिवार की भोर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोरखपुर का जवान शहीद हो गया। सेना के अधिकारियों का फोन आने के बाद झंगहा के गोपलापुर गांव में लोग गमगीन हो गए।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार झंगहा के गोपलापुर गांव के प्रधान नागेंद्र यादव के छोटे भाई श्याम नारायण यादव पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर के कुशामो में थी। बृहस्पतिवार की भोर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
श्रीनगर से सेना के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे नागेंद्र के पास फोन कर श्याम नारायण के शहीद होने की जानकारी दी। देर शाम जम्मू से उनका शव लखनऊ भेज दिया गया। वहां से शुक्रवार को झंगहा स्थित उनके घर लाया जाएगा। श्याम नारायण तीन बच्चों के पिता थे।