फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   midday meal

50 हजार बच्चों को नहीं मिल रहा दूध

Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
midday meal
परिषदीय विद्यालय
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील में बच्चों को दूध पिलाने को लेकर भले ही शासन स्तर से सख्ती की जा रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर हेडमास्टर के साथ अधिकारी भी रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पांच ब्लॉक ब्लॉकों के 50 हजार बच्चों को नियमित दूध नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें विभाग की ओर से अर्ध शासकीय पत्र (डीओ लेटर) जारी किया गया है, स्थिति में सुधार न होने पर अब उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग में मार्च और अप्रैल महीने की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें पाया गया है कि गोला, पाली, जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज और सहजनवां ब्लॉक में 10 से 20 फीसदी बच्चों को दूध पिलाया जा रहा है। ज्यादातर स्कूलों में हेडमास्टर और प्रधान के बीच सामंजस्य का अभाव पाया गया है। सबसे खराब स्थिति गोला की है, यहां 10 फीसदी बच्चों को ही दूध पिलाया गया है। सबसे अच्छी स्थिति सरदारनगर और ब्रह्मपुर ब्लॉक की है। दोनों ब्लॉकों में 95 फीसदी बच्चों को दूध पिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए ओपी यादव ने बताया कि बच्चों को दूध पिलाने के मामले में पांच ब्लॉकों की स्थिति खराब मिली है।  यहां खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। लापरवाही के आरोप में इन्हें डीओ लेटर जारी किया गया है। इसके बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed