फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MBBS class will start in Gorkhpur and Raebareli from August

गोरखपुर-रायबरेली एम्स में अगस्त से एमबीबीएस की पढ़ाई, पहले चरण के लिए सीटें आवंटित

Sat, 06 Jul 2019 04:28 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
MBBS class will start in Gorkhpur and Raebareli from August
गोरखपुर और रायबरेली एम्स में शुरू होगी पढ़ाई - फोटो : Social Media

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) गोरखपुर और रायबरेली में अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं चलेंगी। पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद सीटें आवंटित कर दी गई हैं। जल्द ही बाकी औपचारिकताएं पूरी कर पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एम्स गोरखपुर और रायबरेली में एमबीबीएस की 50-50 सीटें भरी जाएंगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 29 जून को जारी पहले चरण के सीट अलाटमेंट में विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए हैं। अब डॉ. अरानी दास को गोरखपुर और प्रो. डी. बेहरा को रायबरेली का नोडल अधिकारी नामित करके दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया जुलाई अंत तक पूरी कर ली जाएगी, फिर विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। एम्स गोरखपुर के प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2020-21 से एमबीबीएस की 100 सीटें भरी जाएंगी। पहली बार 50 सीटें भरी जा रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


15 एम्स में होंगे दाखिले

इस बार 15 एम्स की सीटें भरी जा रही हैं। एमबीबीएस में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने पहली प्राथमिकता दिल्ली एम्स को दी है, फिर जोधपुर, ऋषिकेश, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, नागपुर, रायपुर, मंगलागिरी, बठिंडा, तेलंगाना, गोरखपुर, रायबरेली, देवघर और कल्यानी को वरीयता दी है। एम्स प्रशासन के मुताबिक इस बार चार नए एम्स में एमबीबीएस की सीटें भरी जा रही हैं। नए एम्स को 50-50 विद्यार्थी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed