फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Martyr wife Vijayalakshmi say Job and help got encouraged

नौकरी और मदद मिली तो हौसला बढ़ा: शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी

Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
vivek shukla गंगेश्वर त्रिपाठी पडरौना (देवरिया)
गंगेश्वर त्रिपाठी पडरौना (देवरिया) Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Martyr wife Vijayalakshmi say Job and help got encouraged
विजयलक्ष्मी

शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी मौर्य का कहना है कि पुलवामा के आतंकी हमले में उनकी तो दुनिया उजड़ गई थी, लेकिन सरकार और लोगों की मदद मिली तो खुद और परिवार को संभालने का रास्ता मिल गया।

विज्ञापन


डेढ़ साल की बेटी आराध्या के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आईं विजयलक्ष्मी बातचीत करते-करते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और पति की शहादत पर उन्हें गर्व है। पति की कमी तो जिंदगी भर खलेगी, लेकिन उनके सपने को पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। 
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान देवरिया के छपिया जगदीश गांव निवासी विजयलक्ष्मी की आंखों में आतंकी हमले के प्रति गुस्सा साफ दिख रहा था। उन्होंने बताया कि पति विजय मौर्य ने दस दिन की छुट्टी बिताकर जाते समय जल्द घर आने का वादा किया था, लेकिन 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पल में ही उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनकर सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा था। डेढ़ साल की बेटी आराध्या को तो इस बात का पता ही नहीं है कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सरकार ने उन्हें देवरिया कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी दी है। 


लोगों ने भी उनके टूटे हौसलों को सहारा दिया है। 2014 में विजय से शादी करने वाली विजयलक्ष्मी बेटी को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती हैं ताकि वह भी अपने पिता की तरह देश की सेवा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed