{"_id":"574b07604f1c1b8228108cf0","slug":"manoj-sinha-says-stair-on-charphatak-overbridge-will-build-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करिए, जल्द बनेगी सीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करिए, जल्द बनेगी सीढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 29 May 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
रेलवे महाप्रबंधक सभाकक्ष में प्रेसवार्ता करते रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा साथ रेलवे जीएम राजीव मिश्रा ।
- फोटो : shivharsh
चारफाटक ओवरब्रिज के दोनों ओर सीढ़ी न बनाने का मुद्दा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सामने उठा। उन्होंने एनईआर के जीएम को सीढ़ी बनवाने का निर्देश दिया और कहा कि इंतजार करिए, जल्द सीढ़ी बन जाएगी। अगली मुलाकात में यह शिकायत दूर हो जाएगी।
वर्ष 2011 में चारफाटक ओवरब्रिज बने गया था। डिजाइन के हिसाब से ओवरब्रिज के दोनों तरफ सीढ़ी बननी थी, लेकिन रेलवे के जिम्मेदारों ने सीढ़ी बनवाई ही नहीं। वर्ष 2013 में अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था सेतु निगम से सीढ़ी बनवाने को कहा, लेकिन टेंडर में रेट को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद अधिकारी सीढ़ी बनवाना भूल गए। सीढ़ी न होने से लोगों को या तो रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है या फिर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
आसपास के लोगों ने इस मामले को लेकर महाप्रबंधक से भी मुलाकात की थी। उन्होंने रविवार को रेल राज्यमंत्री को भी पत्रक सौंपकर इस मामले से अवगत कराया। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि जानकारी हुई है। ओवरब्रिज पर दोनों तरफ सीढ़ी जल्द बनेगी। इस संबंध में हमने निर्देश दे दिया है।