{"_id":"062630b47c18d86c988fe0a83c5f5f9e","slug":"management-of-debarred-school-requests-to-make-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी विद्यालयों ने भी की परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी विद्यालयों ने भी की परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की सूची पर सवाल उठने लगे हैं। 37 विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें आठ दागी विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों को सामूहिक नकल पकड़े जाने पर काली सूची में डाला गया है।
पिछले साल दागी विद्यालयों के कई प्रबंधक शासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बनवाने में कामयाब हो गए थे। इस साल उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। विद्यालयों के प्रबंधकों ने पिछले साल के आदेश और विद्यालय में लड़कियों की संख्या अधिक होने का हवाला दिया है। इस साल जिला समिति की ओर से 219 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। करीब 37 आपत्तियां आई हैं और इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो कई विद्यालयों के प्रबंधकों ने शासन में सिफारिश शुरू करा दी है। इनमें कुछ विद्यालय सत्ता पक्ष के नेताओं के हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्या ने बताया कि शासन से आए दिशा निर्देश के आधार पर आपत्तियां को निस्तारण मंगलवार को कर लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश आया है कि जिन विद्यालयों में लड़कियां की परीक्षा होनी हैं, उनके आवेदन पर विचार किया जा सकता है।