फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man reached his beloved's home saying that he is her relative

रिश्तेदार बन प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, हंगामा

Wed, 04 May 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Man reached his beloved's home saying that he is her relative
प्रेमी जोड़ा - फोटो : getty images
गुलरिहा इलाके में रिश्तेदार बनकर विवाहित प्रेमिका के घर जाना एक युवक को मंहगा पड़ गया। पहचान उजागर होने पर जमकर हंगामा हुआ। प्रेमिका के सुसराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम तक थाने पर पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार प्रेमिका का पति और आरोपी युवक दोनों मुंबई में रहकर काम करते हैं। करीब छह महीने पहले महिला के नंबर से युवक के फोन पर मिस्ड कॉल चली गई थी। उसी के बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। 10 दिन पहले युवक मुंबई से आया और प्रेमिका पर मिलने का दबाव बनाने लगा। इस पर प्रेमिका ने भी उसे रिश्तेदार बताकर अपने ससुराल में ही बुला लिया।
विज्ञापन


सुसराल वालों ने भी युवक की खूब खातिरदारी की। लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया, जब प्रेमिका की सास को इसकी जानकारी हो गई। सास ने रिश्तेदार के बारे में जानने के लिए मुंबई में अपने बेटे के पास फोन किया और पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद बेटे ने अपने ससुराल में फोन करके जानकारी करनी चाहिए तो पूरी बात साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक यकीन में बदल जाने पर घर वालों ने युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पूछा तो प्रेमी ने सब कुछ कबूल कर लिया। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दे दी और युवक थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed