{"_id":"5d07ccec8ebc3e24901ec410","slug":"man-looted-after-attack-with-knife-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर दो लाख नब्बे हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू मारकर दो लाख नब्बे हजार की लूट
Mon, 17 Jun 2019 10:59 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूदही के विशुनपुरा इलाके के गगलवा पुल के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर दो लाख नब्बे हजार लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। इधर पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
बर्वापट्टी थाने के रामपुर जमुनिया निवासी 32 वर्षीय राकेश उर्फ गुड्डू यादव सोमवार की रात सेवरही से बाइक से घर लौट रहे थे। गगलवा पुल के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें चाकू मारकर दो लाख नब्बे हजार लूट लिए।
विज्ञापन
चाकू पेट और दाहिने हाथ में मामूली रूप से लगा। पीड़ित की सूचना पर विशुनपुरा और सेवरही पुलिस के साथ सीओ तमकुही भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि वह सेवरही के एक सेठ से रकम लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
जिसे बदमाशों ने लूट लिया है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने लूट की घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया। मामला लेन-देन के विवाद का बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।