फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed by women family, Gorakhpur, UP

विवाहिता के घर में घुसा युवक, परिवारवालों ने कर दी हत्या 

Mon, 12 Aug 2019 07:04 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 12 Aug 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Man killed by women family, Gorakhpur, UP
युवक की हत्या - फोटो : Social Media (File Photo)

घघसरा इलाके के लखनापार में सुनील कुमार कन्नौजिया उर्फ पिंटू (24) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। चर्चा है कि वह अपनी एक महिला दोस्त के घर में दाखिल हुआ था और वहां से निकलने के दौरान ही खेत में विवाहिता के देवरों ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता खजांची की तहरीर पर महिला के देवर प्रभु, लवकुश और ससुर राधेश्याम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। 

विज्ञापन


लखनपार निवासी खजांची प्रताप के एकलौता बेटे सुनील की गांव में एक विवाहिता और तीन बच्चों की मां से गहरी दोस्ती हो गई थी। उसके घर सुनील का अक्सर आना जाना होता था। जिसको लेकर विवाहिता के परिवार वाले विरोध भी करते थे। मुंबई में काम करने वाला उसका पति पिछले दिनों घर आया था। 14 जुलाई को वह एक बार फिर मुंबई चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार रात विवाहिता ने सुनील को फोन कर बुलाया। करीब नौ बजे सुनील उसके घर में दाखिल हो गया। इस बीच विवाहिता के देवर प्रभु और लवकुश मकान के पीछे खेत में खड़ा होकर सुनील का इंतजार करने लगे। इसकी भनक लगने पर सुनील ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया तो लवकुश ने उसे खेत में ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनो भाईयों ने मिलकर सुनील को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण भी आ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने गंभीर हालत में सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। 

तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी- दिनेश कुमार सिंह,  सीओ कैंपियरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed