फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man died while going to melection duty

चुनाव ड्यूटी पर जाते वक्त कर्मचारी की मौत

Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर जाते वक्त पशु विभाग के कर्मचारी असदुल्लाह खां की शनिवार की सुबह मौत हो गई। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल गोरखपुर यूनिवर्सिटी जाते वक्त रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। छोटा भाई उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों का आरोप है कि असदुल्लाह की तबीयत पहले से ही खराब थी। चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए उन्होंने आवेदन भी किया था, मगर प्रशासन ने प्रार्थनापत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसके दबाव में उनकी मौत हो गई। हालांकि घरवालों ने अभी शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


तिवारीपुर थाना क्षेत्र के असदुल्लाह खां (42) पशु चिकित्सालय डवरपार में फॉर्मासिस्ट थे। घर के सदस्य वसीम के मुताबिक कुछ दिन पहले मार्ग दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। उन्हें हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए उन्होंने प्रार्थनापत्र दिया था, जिस पर जिला प्रशासन ने उन्हें मेडिकल बोर्ड में जांच के लिए भेज दिया था। 25 फरवरी को हुई जांच में बोर्ड ने उन्हें ड्यूटी के लिए फिट बता दिया, जिससे उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


घरवालों के अनुसार डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। तिवारीपुर इंस्पेक्टर रवींद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, न ही घरवालों की तरफ से कोई तहरीर दी गई है। असदुल्लाह के 11 साल के दो जुड़वा बेटा-बेटी के अलावा एक 15 साल का बड़ा बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दी पांच लाख की आर्थिक मदद
ला निर्वाचन अधिकारी सन्ध्या तिवारी ने असदुल्लाह खां को निर्वाचन ड्यूटी पर मानते हुए उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने बताया कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संख्या 103 में पीठासाीन अधिकारी के तौर पर उनकी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed