{"_id":"56fd7dc34f1c1b654df0012d","slug":"make-watch-tower-and-bridge-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉच टॉवर और पुल का मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉच टॉवर और पुल का मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम में आयोजित 10वीं राज्य रैली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न जिला संघों द्वारा कलर पार्टी, सिगलिंग और पायनियर प्रोजेक्ट आयोजित किया गया।
इसमें स्काउट्स एवं गाइड्स ने विषम परिस्थितियों में निवास करने के लिए घर, वॉच टॉवर तथा पुल का मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा ‘सोशल नेटवर्किंग का युवाओं पर प्रभाव’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स ने सोशल नेटवर्किंग का युवाओं पर होने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आधुनिक एवं प्राचीन सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। सिगलिंग प्रतियोगिता में स्काउड एवं गाइड ने मार्स कोड के जरिए एक दूसरे से बातचीत को पहचानने का प्रयास किया। लघु नाटक प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें स्काउट व गाइड ने नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी ने दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान, समपार फाटक एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों को देखा और तारीफ की।
इस दौरान वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (निर्माण) पीके अग्रवाल, सीईई आरके गुप्ता, सीएसटीई एसडी पांडेय, सीपीआरओ संजय यादव, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीएम) आलोक सिंह उपस्थित थे।
आज की प्रतियोगिताएं
फर्स्ट एड प्रतियोगिता, डिजास्टर मैनेजमेंट प्रतियोगिता तथा फो डांस प्रतियोगिता।