{"_id":"583f36454f1c1b0c1ede7558","slug":"maina-devi-college-wins-kabaddi-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में मैना देवी कॉलेज बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में मैना देवी कॉलेज बनी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिला खेलकूद की जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भागी लेती खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय खेलकूद के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में मैना देवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। उसने कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज को हराया।
रीजनल स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी का पहला सेमीफ ाइनल मैच मैना देवी इंटर कॉलेज व अभयनंदन इंटर कॉलेज के बीच हुआ। मैना देवी ने 40-23 से जीत हासिल कर फ ाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफ ाइनल में कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज ने मंगला देवी इंटर कॉलेज को 43-28 अंक से हराकर फाइनल खेलने का हक पाया। फ ाइनल में मैना देवी इंटर कॉलेज ने कोऑपरेटिव इंटर कालेज को 52-34 से पराजित कर ट्रॉफ ी जीत ली।
जिमनास्टिक की फ्लोर स्पर्धा में अभय अव्वल रहे। राहुल भारती दूसरे व आयुष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। रोमन रिंग्स में शिवम राय अव्वल रहे। संपूर्णानंद को दूसरा व अनमोल को तीसरा स्थान मिला। पैरलल बार्स स्पर्धा में प्रशांत त्रिपाठी ने हर्ष त्रिपाठी को हराया। प्रिंस शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पामेल्ड हार्स में क्षितिज, ऋषिकेश व पवित्र चहल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वाल्टिंग टेबल में मेघनाथ ने महमूद को दूसरे स्थान पर छोड़ा। सुमित को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। होरिजेंटल बार में आकाश राय को पहला पुरस्कार मिला। आदर्श राव को दूसरा व करन राव को तीसरा पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत चैंपियन शिवम राय बने। मेघनाथ को दूसरा व आकाश को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
एथलेटिक्स 200 मीटर रेस (बालक वर्ग) में विशाल कुमार ने सबसे तेज दौड़ लगाई। सूर्यजीत राजभर को दूसरा व नागेंद्र मौर्य को तीसरा पुरस्कार मिला। 1500 मीटर रेस में खुशबू निषाद ने गुड्डी गुप्ता को पराजित किया। गरिमा निषाद को तीसरा पुरस्कार मिला। बालक वर्ग में दीपक यादव पहले स्थान पर रहे। साहिल अली उपविजेता बने। सतीश यादव को कांस्य पुरस्कार मिला। 3000 मीटर (बालिका वर्ग) सावित्री निषाद ने खुशबू निषाद को हराया। गुड्डी गुप्ता व मंशा जायसवाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में नरेश प्रथम, चंद्रभान कुमार द्वितीय व प्रद्युम्न सिंह तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में नूतन पांडेय ने गुंजा गौड़ को दूसरे व नित्या सिंह को तीसरे स्थान पर छोड़ा। हैमर थ्रो में गुंजा गौड़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नित्या सिंह को दूसरा व शालिनी गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। दूसरे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण शुक्ल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय ने किया।