फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mahashivratri 2019 yogi adityanath worshiped Lord Shiv in Gorakhnath mandir

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने की गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक

Mon, 04 Mar 2019 11:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2019 yogi adityanath worshiped Lord Shiv in Gorakhnath mandir
भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषक करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर  दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषक किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों एवं कुम्भ में पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि अंधकार और अन्याय पर नियंत्रण पाने का प्रतीक है। 
विज्ञापन


शिव योग में आध्यात्मिक चिंतन और बौद्धिक कार्य करना भी शुभ माना जाता है। यह पर्व हमें लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा प्रदान करता है। महाशिवरात्रि का पर्व सृष्टि के प्रारंभ का दिन माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर तथा मां पार्वती का विशेष पूजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने अखाड़ों और उनसे संबंधित सभी आचार्य महामंडलेश्वरों, महंतों और संतों को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज कुंभ में सम्पन्न होने वाले प्रमुख स्नान की शुभकामनाएं भी दीं। 

कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। 

यह स्नान समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए मेला प्रशासन सहित सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं उनके प्रवास आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed