फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj woman found dead in suspicious situation hanging from roof top door

महाराजगंज: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, छत की कुंडी से लटका मिला शव

Tue, 15 Oct 2019 03:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 15 Oct 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Maharajganj woman found dead in suspicious situation hanging from roof top door
संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला

महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़िहारी गांव में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला शव घर के छत की कुंडी से लटका हुआ था, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के बिड़िहारी गांव निवासी विकास तिवारी की 25 वर्षीय पत्नी रेखा के शव को मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने छत की कुंडी से लटकता हुआ देख शोर मचाया। इससे पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


एसआई धनंजय सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मायके वालों की तरफ से ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही महिला के घर में कोई नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति पिछले तीन महिनों से बाहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed