{"_id":"5da567998ebc3e93d62b1784","slug":"maharajganj-villagers-sit-on-protest-leads-to-heavy-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: युवक की मौत के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: युवक की मौत के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tue, 15 Oct 2019 12:00 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह से ही गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया है। बुधवार रात हुई मारपीट में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार रात इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के घायल युवक की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत की सूचना पाकर गांव के लोग आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
सोमवार की रात में युवक का शव घर पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने युवक के शव को रखकर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
हाईवे जाम होने की सूचना पाकर फरेंदा, कोल्हुई, बृजमनगंज और पुरंदरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोग अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ अशोक कुमार मिश्रा व तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंच कर घटना में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।