फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   madarsa operators Reject for measles-rubella vaccination in Uttar Pradesh

मदरसा संचालकों ने खसरा-रूबेला टीकाकरण कराने से किया इनकार, अधिकारी बोले, प्रेरित कर लगवाएंगे टीके 

Mon, 03 Dec 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
madarsa operators Reject for measles-rubella vaccination in Uttar Pradesh

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। लेकिन बर्डपुर क्षेत्र के कई मदरसे टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे है। वही कुछ मदरसे चंद बच्चे को ही टीके लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन


बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के मदरसा जामियातुल इस्लाम, गौरी बाजार, बर्डपुर एवं जियाउलूलूम बनगाई, बजहा बाजार पर जब स्वास्थ्य टीम मदरसे में अध्ययनरत बच्चों को टीका लगाने पहुंची तो वहां के जिम्मेदारों द्वारा इससे साफ मना कर दिया गया। सूचना पर स्थानीय प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ. सुबोध चंद्रा के साथ पहुंचे। उनके समझाने पर भी जिम्मेदार नहीं माने। मदरसा सिसहनिया में अध्ययनरत 237 बच्चों में से मात्र 33 व नेशनल पब्लिक स्कूल टीडिया में 144 बच्चों में से मात्र 26 बच्चों का ही टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन


डॉ सुबोध चंद्रा ने बताया कि पूरे ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों द्वारा खसरा व रुबेला जैसी बीमारी से बचाने के लिए बढ़ चढ़कर टीकाकरण कराया जा रहा है। लेकिन मदसरे में टीकाकरण से मना कर दिया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों  को पत्र लिखकर सूचित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि बर्डपुर क्षेत्र के कुछ मदरसों के जिम्मेदारों ने टीकाकरण से इनकार कर दिया है। वही, कुछ मदरसों में बहुत कम बच्चों को टीके लगवाए गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऐसे मदरसों को पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के लिए प्रेरित कर बच्चों को टीके लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed