{"_id":"5756ea854f1c1ba26e9c51b9","slug":"low-voltage-problem-in-many-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी बन गए बल्ब, पंखे रेंग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी बन गए बल्ब, पंखे रेंग रहे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले आंधी-पानी और अब गर्मी बढ़ने से शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दर्जन भर से अधिक मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। इनमें कई इलाके तो पाश माने जाते हैं।
करीब सप्ताह भर से कैंट थाने के पीछे स्थित दाउदपुर, इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय स्थित दिव्यनगर, दिव्यनगर गोल्ड, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर राय कालोनी, जनप्रिय विहार, दिग्विजय नगर, हड़हवा फाटक मेन रोड, हुमायूंपुर उत्तरी, जटेपुर उत्तरी, मंशाबाग समेत शहर के कई कालोनियों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कालोनी के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की मगर समस्या नहीं दूर हो सकी।
चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लो वोल्टेज की वजह से इन कालोनियों के लोग काफी परेशान हैं। सर्वाधिक दिक्कत शाम पांच बजे से लेकर रात के 10 बजे तक हो रही है। इस दौरान घरों के बल्ब जहां ढिबरी की तरह रोशनी कर रहे हैं वहीं पंखे रेंग रहे हैं। पर्याप्त वोल्टेज न होने से पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही है। तमाम लोग रात छतों पर गुजार रहे हैं। लोगों का कहना है कि वोल्टेज न होने से पूरी दिनचर्या ही प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
लो वोल्टेज की जानकारी नहीं हो पाई है। कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर दूर होने या फिर लोड अधिक होने की वजह से समस्या हो सकती है। महकमे के कर्मचारियों से इसकी जांच कराई जाएगी। जहां लोड अधिक पाया जाएगा, वहां दूसरे ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
- आरआर सिंह, अधीक्षण अभियंता नगरीय क्षेत्र (वितरण)