{"_id":"a20e0ce944c33f448a4c2a4a521523fe","slug":"lottery-protest-of-getting-student-advocate-deception-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी निकलने का झांसा देकर छात्र, अधिवक्ता से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी निकलने का झांसा देकर छात्र, अधिवक्ता से ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लॉटरी निकलने का झांसा देकर जालसाजों ने छात्र से एक लाख रुपये ठग लिए। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने शाहपुर एसओ को तहरीर दी। वहीं, चिलुआताल के रहने वाले अधिवक्ता से लॉटरी निकलने का झांसा देकर जालसाज ने 36 हजार रुपये ले लिए। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
शाहपुर, बिछिया कॉलोनी का रहने वाला आदर्श सिंह एम. कॉम का छात्र है। 20 जनवरी को उसके मोबाइल पर 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का मैसेज आया। फोन करने पर टैक्स के नाम पर जालसाज ने खाते में 16,990 रुपये जमा कराए। झांसा देकर तीन बार में उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल एक लाख रुपये जमा करा लिए।
बुधवार को फोन करने पर जालसाज ने लॉटरी का चेक इनकम टैक्स विभाग में फंसने की जानकारी देकर 2.70 लाख रुपये और मांगना शुरू कर दिया। ठगे जाने का अंदेशा होने पर आदर्श ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी। आदर्श ने कपड़ा व्यापारी से रुपये उधार लेकर जालसाज के खाते में रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चिलुआताल में उतरासोत के रहने वाले अधिवक्ता विनय कुमार के मोबाइल पर भी मैसेज कर जालसाज ने लॉटरी निकलने की जानकारी देकर खाते में 36 हजार रुपये जमा करा लिए। जालसाजी की जानकारी होने पर बुधवार को उन्होंने कैंट थाने में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल दोनों मामले की छानबीन कर रही है।