फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Looting one lakh 70 thousand by pouring chilli powder in the eye

आंख में मिर्च पाउडर झोंककर एक लाख 70 हजार की लूट, दहशत में व्यापारी

Thu, 31 Oct 2019 11:35 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Looting one lakh 70 thousand by pouring chilli powder in the eye
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर बुधवार की रात में बाइक सवार तीन लुटेरों ने दुकान से घर लौट रहे एक शख्स की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर बैग में रखे एक लाख 70 हजार रुपए लूट लिये। उसके बाद लुटेरों ने बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। 
विज्ञापन


लोगों की मदद से पीड़ित दुकानदार को इलाज के लिए परतावल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया। वहीं दुकानदार से लूट की इस घटना से व्यापारी दहशत में हैं। गुरुवार की सुबह होते ही पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लूट की घटना की लिखित सूचना देखर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक  बुद्धिरामपुर निवासी इंतयाज खान (45) परतावल स्थित अपनी दुकान ग्लोबल टूर एंड ट्रेवल्स को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह पनियरा-परतावल मार्ग के गांव तरकुलवा भटगावा के निकट एक पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पहले से वहां पर एक बाइक पर तीन लोग मौजूद थे। बाइक को रास्ते मे खड़ा कर लुटेरों ने दुकानदार को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार के रुकते ही लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बैग छीन लिया। उसके बाद लुटेरों ने बैग को खंगालते हुए घटनास्थल पर अन्य कागजात को बिखेरते हुए उसमे रखा गया एक लाख 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। लुटेरों की इस घटना से क्षेत्र में दहशत  है।  
इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार से शिकायती पत्र मिला है। अज्ञात लुटरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed