फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot in khorabar

ऑटो सवार लोगों से तमंचे के बल पर लूट

Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot in khorabar
ऑटो सवार लोगों से तमंचे के बल पर लूट
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के गौरबसाइत घाट पुल के पास से ऑटो सवार लोगों से तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल फोन और चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने मामले की जांच की।
तरकुलही गांव निवासी राजू अपनी भांजी की शादी में क्षेत्र के ही ढोलबजवा गांव गए थे। वह रात तकरीबन एक बजे ऑटो से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही नरसिंह और विजय भी थे। वह अभी गौरबरसाइत घाट पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश ओवरटेक कर ऑटो रोकवा लिए। ऑटो रुकते ही एक बदमाश ने नरसिंह की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। दूसरा उनके पास से मोबाइल फोन, 2500 नकदी, दो सोने की चेन आदि सामान लूट लिया। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने मोबाइल, नकदी और दो चेन समेत आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड आदि कागजात भी ले जाने की जानकारी दी है। खोराबार इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed