{"_id":"5d1bbd668ebc3e3ca626ec3e","slug":"loot-gorakhpur-news-gkp312446241","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रकम न मिलने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रकम न मिलने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के दवा व्यापारी प्लस कुमार राय से फोन पर बदमाश ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये ना देने पर बेटे की हत्या की धमकी भी दी। पहले तो व्यापारी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन तीसरी बार फोन आने के बाद कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तारामंडल के वैशाली विहार निवासी प्लस कुमार राय का देवरिया के गौरीबाजार में मेडिकल स्टोर है। 25 जून को प्लस कुमार बेतियाहाता स्थित एक पैथोलॉजी पर आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये ना देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी। प्लस कुमार ने किसी की शरारत समझकर ध्यान नहीं दिया। 28 जून को दोबारा फोन आने पर घरवालों और रिश्तेदारों का घटना की जानकारी दी। सोमवार दोपहर में फिर फोन आने पर प्लस कुमार ने कैंट थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि फोन पर रंगदारी मांगने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन