फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot busted gorakhpur

गोरखपुर: शाहपुर इलाके में 25 हजार के इनामी समेत चार गिरफ्तार, लूट का पर्दाफाश

Fri, 13 Dec 2019 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
loot busted gorakhpur
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में पकड़े गए लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ।
शाहपुर इलाके में मुर्गी के दाना का कारोबार करने वाले यशपाल सिंह से लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए एक बदमाश ने शाहपुर में सोने की चेन की लूट में शामिल होना भी स्वीकार किया है। एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक तमंचा, चार कारतूस और लूटे गए 18 हजार पांच सौ रुपये बरामद हो गए।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के हृदय पट्टी निवासी राजकुमार सिंह, गुलरिहा के सेमरा नंबर दो ललितापुरम निवासी मुन्ना यादव, मोहित साहनी और पुरानी असुरन चुंगी निवासी धनंजय चौहान के रूप में हुई है। पुलिस लाइंस में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ और सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 10 दिसंबर की रात तकरीबन 9:30 बजे शताब्दीपुरम में मुर्गी दाना का कारोबार करने वाले यशपाल सिंह से तमंचे के बल पर नकदी से भरे बैग की लूट हुई थी। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बदमाशों का पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की तड़के सुबह करीब 4:30 बजे शाहपुर थाने के दरोगा राजाराम द्विवेदी, अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर खजांची के पास घेराबंदी कर दो बाइक पर चार युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों ने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने 7 दिसंबर को शाहपुर क्षेत्र में शारदा मैरेज लॉन के पास महिला के गले से सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुल्तान गैंग का सदस्य है राजकुमार

गिरफ्तार बदमाश राजकुमार सिंह सुल्तान गैंग का सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसपर कोतवाली और गोरखनाथ थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग के अन्य सदस्यों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई चल रही है।

मन्नू यादव ने की थी मुखबिरी
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार मन्नू यादव पहले कारोबारी यशपाल चौधरी के यहां कार्य करता था। यशपाल के बैग में रुपये लेकर जाने की मुखबिरी बदमाशों से उसी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed