फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 coalition flop in Uttar Pradesh says shivpal yadav

प्रदेश में फ्लॉप हुआ बुआ-बबुआ का गठबंधन : शिवपाल यादव

Fri, 17 May 2019 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनघटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनघटा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 coalition flop in Uttar Pradesh says shivpal yadav
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

चुनावी व्यस्तता के बीच बृहस्पतिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अचानक भगता गांव पहुंचे और संतकबीरनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद भालचंद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अकेले में काफी देर तक वार्ता की। वापस जाते समय मीडिया कर्मियों के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ का गठबंधन फ्लाप हो गया है। शिवपाल व भालचंद के इस मिलन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को गोरखपुर से महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर से पहुंचे शिवपाल का पूर्व सांसद भालचंद यादव ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां भालचंद यादव के डेयरी पर शिवपाल और भालचंद के बीच करीब 10 मिनट तक एकांत में वार्ता हुई। उसके बाद दोनों नेताओं ने साथ में भोजन किया। दोनों नेताओं की वार्ता पर लोग तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वहां से वापस लौटते वक्त मीडिया कर्मियों के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बुआ-बबुआ का गठबंधन फ्लाप साबित हुआ है। 
विज्ञापन


पश्विम बंगाल की घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की अगुवाई में धर्म निरपेक्ष दलों गठबंधन 2022 में सूबे में सरकार बनाएगा। इस दौरान सुबोध यादव, लालचंद यादव, मनोज यादव, रामप्रीत यादव, ब्रम्हशंकर भारती, राजनाथ यादव, मसलहुद्दीन, आत्मा यादव, शिवनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed