फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Elections 2019 CM Yogi says Rahul had said no problem with Jaish-A-Mohammed

सीएम योगी का हमला, बोले- 'राहुल ने कहा था जैश ए मोहम्मद से दिक्कत नहीं' 

Mon, 01 Apr 2019 11:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 01 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 CM Yogi says Rahul had said no problem with Jaish-A-Mohammed
सीएम योगी - फोटो : डेमो
दो दिवसीय (1, 2 अप्रैल) दौरे पर सोमवार की देरशाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। डीवीएन पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित शिक्षक संम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका के राजदूत से मुलाकात के दौरान राहुल ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से दिक्कत नहीं है, भारतीयों से डर लगता है। उनका इशारा हिन्दू आतंकवाद की तरफ था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी के गुर्जर नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। वीरेंद्र सिंह से पता चला कि गुंडे का झंडा थामने पर उनके घर की महिलाएं ताना मारती हैं। 
विज्ञापन


वह छह बार विधायक रहे और अब एमएलसी हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अब पश्चिमी यूपी में कानून का राज है। किसी क्षेत्र से पलायन नहीं होता है। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। मंगलवार को निपाल क्लब में आयोजित युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, फिर लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed