फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 amit shah attack on rahul gandhi in deoria

चाहते हैं देश और मजबूत हो तो मोदी को एक मौका फिर दें : अमित शाह

Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 amit shah attack on rahul gandhi in deoria
देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आतंकवादी, देशद्रोही और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की सोच रखने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। आप चाहते हैं कि देश और मजबूत हो तो नरेंद्र मोदी को एक और मौका दीजिए।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में हुई सभा में उन्होंने राहुल और माया-अखिलेश पर तीखे हमले बोले। कहा कि ये लोग कश्मीर को देश से अलग करना चाहते हैं। राहुल बाबा और अखिलेश के मित्र उमर अब्दुल्ला बयान देते हैं कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होना चाहिए। ये एक देश में दो पीएम देखना चाहते हैं, देशद्रोह की धारा खत्म करना चाहते हैं। इन्हें देश की नहीं अपने वोट बैंक की चिंता है, मगर जब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के तन में प्राण है, तब तक कोई भी ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती। चुनाव आएंगे-जाएंगे, जीतेंगे-हारेंगे, लेकिन मां भारती की सुरक्षा से भाजपा खिलवाड़ नहीं करेगी। मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही अनुच्छेद-370 खत्म किया जाएगा। भारत मां के टुकड़े-टुकड़े करने की सोच रखने वालों को जेल में डालेंगे। घुसपैठियों को देश के बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी सरकार के पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं वे पहले अपनी पांच पीढ़ियों और 55 वर्षों का हिसाब दें। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए शाह ने यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए योगी-मोदी की जोड़ी को एक और मौका देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विपक्ष पर हमले के लिए शाह की तरकश से जो तीर निकले

एयर स्ट्राइक : पुलवामा में हमारे 40 जवानों को आतंकियों ने शहीद कर दिया। इसका बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना के जवानों ने एयर स्ट्राइक की। उस दिन पूरे देश में खुशी की लहर थी, मगर दो जगह मातम पसरा था। पहली जगह पाकिस्तान थी तो दूसरी जगह माया-अखिलेश और राहुल का कार्यालय था। इनके चेहरे ऐसे लटक गए थे, जैसे जवानों ने इनके चचेरे-ममेरे भाइयों पर हमला बोला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का नेता कौन : शाह ने पूछा कि मोदी को हटाने के नाम पर एक हुए इन लोगों का नेता कौन है यह अब तक तय नहीं हो पाया है। इनका न नेता है न कोई नीति है। नेतृत्व के बगैर स्वार्थियों का समूह खड़ा है तो दूसरी ओर देशभक्ति का भाव लिए सेवा में जुटे नरेंद्र मोदी की टोली है। आपको यह तय करना है कि इनमें से किसे चुनेंगे।

राहुल की छुट्टी : नरेंद्र मोदी ने 20 वर्षों से एक भी बार छुट्टी नहीं ली। रोज 18 घंटे काम करते हैं। दूसरी ओर थोड़ी गर्मी पड़ती है तो राहुल बाबा छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं। वह भी ऐसे जाते हैं कि मां को भी उन्हें ढूंढना पड़ता है। थोड़ी सी गर्मी में बिन बताए भागने वाले देश का नेतृत्व क्या करेंगे।


देवरिया को बताया क्रांतिकारियों की भूमि
भाजपा अध्यक्ष ने भाषण की शुरुआत देवरिया के महापुरुषों को याद करते हुए की। कहा कि यह महर्षि वशिष्ठ, महात्मा बुद्ध की तपोभूमि है। देवरहा बाबा की साधना स्थली, बाबा राघवदास की कर्मभूमि और रामचंद्र विद्यार्थी जैसे क्रांतिकारी की भूमि है। उन्होंने मौजूदा सांसद कलराज मिश्र का जिक्र करते हुए कहा कि देवरिया के विकास के लिए वह दिल्ली तक संघर्ष करते रहे। उनके प्रयासों से मेडिकल कॉलेज, फोरलेन सहित तमाम विकास कार्य हुए। नए प्रत्याशी इसे और आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed