फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha election 2019 Dinesh lal yadav nirahua visit maharajganj for election

देश सबसे बड़े हीरो मोदी के हाथों में सौंपे देश: निरहुआ

Tue, 14 May 2019 04:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Dinesh lal yadav nirahua visit maharajganj for election
Dinesh lal yadav nirahua

देश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही लुट खसोट और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया। प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने कहा न खाऊंगा न खाने दूंगा, तभी से परेशान विपक्ष प्रधानमंत्री को रोकने के लिए एकजुट होकर षड्यंत्र रचना शुरु कर दिया, कि मोदी को कैसे रोका जाए। यूपी का महागठबंधन भी इसीलिए हुआ। लेकिन देश की जनता सब समझ रही है, इसलिए जगह जगह बस एक ही शोर सुनाई दे रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

विज्ञापन

 
ये बातें भोजपुरी के सिने स्टार एवं आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में आजाद नगर मोहल्ले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह देश बचाने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी ने सीमा के जवान से लेकर खेत में खड़े किसान तक सबके हित में काम किया है। 
विज्ञापन


अब आपकी बारी है कि आप देश के सबसे बड़े हीरो नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सौंपेंगे या फिर देश को लुटने खसोटने वाले भ्रष्टाचारियों के। उन्होनें महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन के पास अपना कोई चेहरा नहीं है। वह राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जो देशद्रोहियों को बचाने के लिए देशद्रोह का कानून ही खत्म कर देना चाहते हैं। लेकिन शायद उन्हे नहीं मालूम कि अब देश आतंवाद और आतंक के पनहगारों से ढंग से निपटने के लिए तैयार है। अब हमारी सेना घर में घुसकर मारती है। भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। साथ सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed