फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019: CM Yogi comments on SP-BSP Over PM Modi caste question

पीएम की जाति पूछने पर सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- बेईमानी करके बंगले बनाने वाले उठा रहे सवाल

Tue, 14 May 2019 02:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 May 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: CM Yogi comments on SP-BSP Over PM Modi caste question
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

चंपादेवी पार्क की जनसभा से बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फर्जी ओबीसी बताया तो जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देरशाम जैतपुर से दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आया तो बेईमानी करके बड़े-बड़े बंगले बनाने वाले बबुआ-बुआ प्रधानमंत्री की जाति पूछ रही हैं। सर्टिफिकेट ढूंढे जा रहे हैं। जाति की आड़ में राजनीति करने की पुरानी आदत का जनता इस बार करारा जवाब देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पिपराइच और पिपरौली विकास खंड के साथ ही शहर क्षेत्र के झारखंडी महादेव में शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के लिए तीन चुनावी जनसभाएं की।  कहा, प्रधानमंत्री ने गरीबी देखी है। वह गरीबों की भलाई में लगे हैं। 1.50 करोड़ गरीबों को आवास, 9.50 करोड़ को शौचालय और सात करोड़ निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा चुका है लेकिन किसी की जाति नहीं पूछी गई।
विज्ञापन


पिपरौली के जैतपुर बाजार की जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला और कहा कि सरकारी बंगले से टोटी, टाइल्स चुराने वाले देश का विकास नहीं कर सकते हैं। जनता, किसान की गाढ़ी कमाई लूटने वाले विकास के दुश्मन और भ्रष्टाचारी हैं। बबुआ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के काम में डकैती डालने की कोशिश की थी। भूमि खरीदी नहीं, फिर भी अधिक दर का टेंडर जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार से जो पैसा आता था, बबुआ गुंडा पालता था। सरकारी, गैर सरकारी भूमि पर कब्जा कराके परेशान कराता था। यूपी में भाजपा की सरकार आई तो गुंडों का अंत हो गया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र को कलंकित करने वाले वोटकटवा चुनाव प्रचार कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाम और काम की बदौलत जनता का समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री भारत में बोलते हैं लेकिन पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का छूटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed