फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Akhilesh yadav says SP-BSP Alliance terminate Bjp In UP Election

गठबंधन ने भाजपा की नींव हिला दी, सत्ता जाएगी तो सीएम आवास से चिलम मिलेगा- अखिलेश यादव

Fri, 10 May 2019 04:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 May 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Akhilesh yadav says SP-BSP Alliance terminate Bjp In UP Election
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ व नफरत की नींव पर खड़ी है। इसकी जड़ों को गठबंधन हिला रहा है। अब तक के हुए चुनाव में महागठबंधन की आंधी चल रही है। भाजपा नेताओं को भी अहसास हो चुका है कि उनके दिन लदने वाले हैं। 

विज्ञापन


वह गुरुवार को इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के मैदान पर महागठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि अगर संविधान न होता तो हम भैंस चराते। लेकिन हम ये कह रहे हैं कि अगर संविधान न होता तो बाबा घंटा बजाते मिलते। हमारे ऊपर टोटी ले जाने का आरोप लगाया, इनकी जब सत्ता जाएगी तो उसी मुख्यमंत्री आवास से चिलम मिलेगा।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने यहां यूनिवर्सिटी दी। जब से भाजपा की सरकार बनी, कोई धन नहीं दिया गया। हमने घोषणा पत्र में कहा था और आज भी कह रहे हैं मौका मिला तो सिद्धार्थनगर से लखनऊ एक्सप्रेस दूंगा। बाबा मुख्यमंत्री जानते ही नहीं एक्सप्रेस क्या है। हमारी सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया। बीजेपी ने भी वादा किया था लैपटॉप देने का। दो वर्ष बीत गए, क्या किसी को लैपटॉप मिला। लैपटॉप इसलिए नहीं मिला, क्योंकि बाबा जी लैपटॉप चलाना नहीं जानते। लोकतंत्र बचाने के लिए हमने समझौता किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो भैंस चराते पर बाबा घंटा बजाते मिलते : पूर्व सीएम

सीएम कहते हैं कि अगर संविधान न होता तो हम भैंस चराते मिलते, लेकिन यह भूल जाते हैं कि संविधान की वजह से ही वह सीएम बनें हैं नहीं तो घंटा बजाते मिलते। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को इटवा के माता प्रसाद जायसवाल इंटल कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और लोगों से गठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ऊपर टोटी ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन जब बाबा की सत्ता जाएगी तो मुख्यमंत्री आवास में चिलम मिलेगा। जिले के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने यूनिवर्सिटी दी, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है विश्वविद्यालय को कोई धन नहीं मिला। यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो सिद्धार्थनगर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा सरकार में इसकी उम्मीद नहीं है, क्योंकि बाबा नहीं जानते की एक्सप्रेस वे क्या होता है। सपा सरकार में छात्रों को लैपटॉप दिया गया। भाजपा ने भी वादा किया पर दिया किसी को नहीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बाबा जी लैपटॉप चलाना नहीं जानते। 

‘प्रचार मंत्री बन गए हैं प्रधानमंत्री’
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रचार मंत्री बन गए हैं। चुनाव प्रचार में गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। गठबंधन को दिल्ली में बैठने का मौका मिला तो सही आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। देश पीछे जा रहा है, लेकिन सरकार सच्चाई छिपा कर वाहवाही लूट रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन की आंधी चल रही है। स्थिति देख भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। छुट्टा पशुओं के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। किसान पूरी रात खेतों की चौकीदारी करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन असली चौकीदार हमारे किसान हैं। कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को विशेष पहचान वाली वर्दी देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम को समर्थन देने की अपील की। जनसभा को पूर्व विस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद, अरविंद सिंह गोप व प्रत्याशी आफताब आलम ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed