फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lohia houses are in darkness

लोहिया आवासों को उजाले का इंतजार

Fri, 24 Jun 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Jun 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
lohia houses are in darkness
सपा सरकार की महत्वाकांक्षी लोहिया आवास योजना के तहत जिले में बनाए गए अधिकांश मकान अंधेरे में डूबे हुए हैं। उजाले के लिए सोलर लाइट लगाए जाने हैं। मगर अभी तक वित्तीय वर्ष 2014-15 में लगाए जानी वाली सोलर लाइटों का बजट मंजूर ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गरीबों को छत मुहैया कराने के मकसद से सपा सरकार ने लोहिया आवास योजना शुरू की थी। लाभार्थियों के चयन के पश्चात मंडल में करीब आठ हजार लोगों को योजना लाभ दिया गया है। नतीजतन जो भवन बनाए गए हैं। उनमे से अधिकांश आबादी से दूर और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति दयनीय है। दो-तीन दिन बिजली नहीं आती है। अगर कहीं फाल्ट हो जाए तो हफ्ते-हफ्ते भर बिजली गायब रहती है। लिहाजा लोहिया आवासों में रात का अंधेरा दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाए जाने हैं। मगर इसके लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट मंजूर नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अब बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में सांप, बिच्छु सहित कई तरह के जहरीले कीड़े निकलने लगते हैं। सर्पदंश से मरने वालों की संख्या भी इन्हीं दिनों में बढ़ जाती है। बावजूद इसके लोहिया आवासों में उजाले की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सही है, लोहिया आवासों में सोलर लाइटें नहीं लगी हैं। अभी तो वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिन आवासों का चयन हुआ था, उसमें सोलर लाइट लगनी है। दरअसल सरकार की तरफ से चयनित सप्लायर 70 प्रतिशत भुगतान मांगता है। जबकि राज्य सरकार कुल लोहिया आवासों के हिसाब से 10 प्रतिशत बजट ही देती है। ऐसे में सोलर लाइटें कैसे लग सकती हैं? राज्य सरकार से और बजट मांगा गया है।
- सीताराम सिंह, परियोजना अधिकारी, वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान उ.प्र. (नेडा)

लोहिया आवासों में अंधेरा नहीं होना चाहिए। बरसात के मौसम को देखते हुए अतिशीघ्र इन आवासों में सोलर लाइटें लग जाएगी।
- गोविंद लाल श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त, गोरखपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed