{"_id":"587643c34f1c1bc156ba7e54","slug":"list-of-final-voters-will-be-published-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट तैयार, आज होगा अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट तैयार, आज होगा अंतिम प्रकाशन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा हो गया है। गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट छप कर जिला प्रशासन के पास आ चुकी है। कल से कोई भी प्रत्याशी, उसका समर्थक या आम आदमी जरूरी औपचारिकता पूरी कर निर्वाचन कार्यालय से संबंधित विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकता है। वहीं छूटे हुए लोगों के लिए अब भी मतदाता बनने का मौका है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के अगले दिन यानी शुक्रवार से प्रत्याशियों के नामांकन के 10 दिन पहले तक वोटर बना जा सकता है। यूं तो यह मोहलत नामांकन के अंतिम दिन तक होती है, मगर सूची के छपने में वक्त लगने से प्रशासन के पास दस दिन पहले ही फॉर्म जमा करने से सहूलियत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि बाद में वोटर फॉर्म भरने वालों को अगर किन्हीं वजहों से वोटर कार्ड नहीं मिल पाते हैं तो भी उन्हें वोट देने के लिए आयोग की तरफ से 12 विकल्प दिए गए हैं।
चार लाख वोटर बढ़ गए
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के 34.27 लाख मतदाता इस बार प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। 2012 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब चार लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 30.41 लाख मतदाता थे। पुरुष वोटरों की संख्या में जहां 1.87 लाख का इजाफा हुआ है, वहीं 1.98 लाख महिला वोटर बढ़ी हैं। हालांकि प्रति एक हजार पुरुष वोटरों पर महिला वोटरों की बात करें तो पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में इनकी संख्या कम हो गई है। पहले एक हजार पुरुष वोटर पर 807 महिला वोटर थीं, इस बार यह संख्या 803 हो गई है। किन्नर मतदाताओं की संख्या भी इस बार 137 से बढ़ कर 206 हो गई है तो वहीं इस बार 14599 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र कुल वोटर पुरुष महिला
कैंपियरगंज 363272 199876 163374
पिपराइच 386112 214176 171901
गोरखपुर शहर 426937 233792 193086
गोरखपुर ग्रामीण 393508 217040 176445
सहजनवां 354645 197037 157590
खजनी 363307 203396 159908
चौरीचौरा 339198 188857 150315
बांसगांव 369817 206406 163394
चिल्लूपार 431184 239767 191414