फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   List of final voters will be published today

वोटर लिस्ट तैयार, आज होगा अंतिम प्रकाशन

Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
List of final voters will be published today
मतदाता
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा हो गया है। गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट छप कर जिला प्रशासन के पास आ चुकी है। कल से कोई भी प्रत्याशी, उसका समर्थक या आम आदमी जरूरी औपचारिकता पूरी कर निर्वाचन कार्यालय से संबंधित विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकता है। वहीं छूटे हुए लोगों के लिए अब भी मतदाता बनने का मौका है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के अगले दिन यानी शुक्रवार से प्रत्याशियों के नामांकन के 10 दिन पहले तक वोटर बना जा सकता है। यूं तो यह मोहलत नामांकन के अंतिम दिन तक होती है, मगर सूची के छपने में वक्त लगने से प्रशासन के पास दस दिन पहले ही फॉर्म जमा करने से सहूलियत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि बाद में वोटर फॉर्म भरने वालों को अगर किन्हीं वजहों से वोटर कार्ड नहीं मिल पाते हैं तो भी उन्हें वोट देने के लिए आयोग की तरफ से 12 विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन


चार लाख वोटर बढ़ गए
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के 34.27 लाख मतदाता इस बार प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। 2012 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब चार लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 30.41 लाख मतदाता थे। पुरुष वोटरों की संख्या में जहां 1.87 लाख का इजाफा हुआ है, वहीं 1.98 लाख महिला वोटर बढ़ी हैं। हालांकि प्रति एक हजार पुरुष वोटरों पर महिला वोटरों की बात करें तो पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में इनकी संख्या कम हो गई है। पहले एक हजार पुरुष वोटर पर 807 महिला वोटर थीं, इस बार यह संख्या 803 हो गई है। किन्नर मतदाताओं की संख्या भी इस बार 137 से बढ़ कर 206 हो गई है तो वहीं इस बार 14599 दिव्यांग मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र    कुल वोटर    पुरुष    महिला
कैंपियरगंज    363272    199876    163374
पिपराइच    386112    214176    171901
गोरखपुर शहर    426937    233792    193086
गोरखपुर ग्रामीण    393508    217040    176445
सहजनवां    354645    197037    157590
खजनी    363307    203396    159908
चौरीचौरा    339198    188857    150315
बांसगांव    369817    206406    163394
चिल्लूपार    431184    239767    191414
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed