फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lineman died while he was doing mauntenence of hightension line

हाईटेंशन तार में चिपका प्राइवेट लाइनमैन, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 15 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lineman died while he was doing mauntenence of hightension line
गोला में लाइनमैन की मौत के बाद ग्रामीणो ने जाम लगा दिया। - फोटो : Amar Ujala
भैंसही गांव में शुक्रवार की सुबह फाल्ट ठीक करने हाईटेंशन पोल पर चढ़ा लाइनमैन तार से चिपक गया। बिना शट डाउन लिए वह जंफर जोड़ रहा था। सूचना के दो घंटे बाद भी बिजली विभाग के अफसरों के मौके पर न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने गोला - उरुवां और गोला - माल्हनपार मार्ग जाम कर कई गाड़ियाें का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पहुंचे एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मदद का भरोसा देकर लोेगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन


दूबेपुरा गांव के रहने वाले शिवधर उर्फ पंचम (32) प्राइवेट लाइनमैन का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात भैंसही गांव में जाने वाले हाईटेंशन तार का जंफर टूट गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ग्रामीणों के बताने पर बिना शट डाउन लिए ही शिवधर पोल पर चढ़ गए। जंफर जोड़ते समय वह करंट आने से वह हाईटेंशन तार में चिपक गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। दो घंटे तक किसी के मौके पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने सुबह 10:30 बजे गोपालपुर के पास गोला - उरुवां और चंदौली गांव के पास गोला माल्हनपार मार्ग पर पेड़ काटकर गिराने के साथ ही टायर जलाकर जाम लगा दिया। दो गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामला की जानकारी होने पर एसडीएम गोला गौरव श्रीवास्तव, तहसीलदार सर्वेंद्र कृष्ण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण पोल से शिवधर का शव उतारने को तैयार नहीं हुए। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार को मदद का भरोसा दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने 11:30 बजे के करीब जाम हटाया। शिवधर चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी रीता के अलावा तीन बच्चे हैं। जाम के कारण घंटे तक दोनों मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed