{"_id":"5dcadb408ebc3e5b062c8df9","slug":"lighten-11000-lamps-on-dev-dipawali-gorakhpur-city-news-gkp3289938191","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार दीप जलाकर मनाई देव दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार दीप जलाकर मनाई देव दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार दीप जलाकर मनाई देव दिवाली
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक देव दिवाली मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों को दीपों और झालरों से सजाया। शाम को विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में देव दिवाली पर बाबा मुक्तेश्वरनाथ दीप महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को 11 हजार दीपों से सजाया गया। एक साथ इतने दीये जलने से मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस दौरान शाम चार बजे से मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झिनकू उपाध्याय व अध्यक्षता मंदिर के पुजारी छाजू राम केडिया ने की। इस अवसर पर अरुण श्रीवास्तव, मनीष पटवा, विक्की वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, श्रीधर वर्मा, कृष्णा गुप्ता, कन्हैया वर्मा, संतोष सिंह, अजय पांडेय, राजू गुप्ता, गोविंद सोनकर, अभय सोनकर, शिल्लू गुप्ता, मोहित वर्मा, रामनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।