{"_id":"5cda5fd0bdec22073e116fe3","slug":"lhb-bogies-will-installed-in-gorakhpur-pune-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मई से नए रंग में नजर आएगी गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, रेलवे ने की खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 मई से नए रंग में नजर आएगी गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, रेलवे ने की खास तैयारी
Tue, 14 May 2019 11:57 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur pune express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-शालीपुर एक्सप्रेस (15021/15022) एवं गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029/15030) में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगाया जाएगा। गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई से, शालीमार से 21 मई से तथा गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में गोरखपुर से 23 मई तथा पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में पुणे से 25 मई से एलएचबी कोच वाले रेक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने सात जोड़ी ट्रेनों में शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त लगाने का निर्णय लिया है। कृषक एक्सप्रेस में 15 मई को वाराणसी सिटी से, चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 मई को गोरखपुर से, 14 एवं 16 मई को कानपुर अनवरगंज से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में 14 एवं 15 मई को गोरखपुर से, 14 से 17 मई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 15 मई को गोरखपुर से, 16 मई को कोलकाता से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 15 मई को, बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 17 मई को, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में छपरा से 14 मई को शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 14 मई को गोरखपुर से तथा 15 मई को पनवेल से शयनयान श्रेणी का दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ेगा
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए (11037/11038) पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से ग्रीष्मकाल में लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में पुणे से 16 मई से 27 जून तक तथा गोरखपुर से 18 मई से 29 जून तक साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन जोड़ी ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढेंगे
रेल प्रशासन ने मुंबई की तीन जोड़ी ट्रेनों में स्थायी तौर पर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से 16 मई से, पनवेल से 17 मई से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 22 मई से, बांद्रा टर्मिनस से 24 मई से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक एवं शयनयान श्रेणी के दो-दो कोच स्थायी तौर पर लगाए जाएंगे।