फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Level crossing gates remained open while train passes by due to Gate man negligence up

यूपी: गेटमैन की लापरवाही से खुला रहा समपार फाटक, गुजर गई ट्रेन

Sat, 02 Nov 2019 06:39 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Level crossing gates remained open while train passes by due to Gate man negligence up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
फरेंदा तहसील क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गेटमैन की लापरवाही के कारण समपार फाटक खुला रहा गया। जिससे आनंद विहार से चलकर गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस तेजी से गुजर गई। ऐसा नजारा देख आस पास मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खुले रेलवे फाटक से कई दो पहिया वाहन भी गुजर गए। 
विज्ञापन


खुले समपार फाटक से अचानक दिल्ली के आनंद विहार से चलकर गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की सुबह 9:15 बजे लेहड़ा स्टेशन से गुजरी। जिस समय ट्रेन गुजरी, उस समय समपार फाटक बंद ही नहीं था। जिसे देखकर मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों के अनुसार ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रूक गई। आनंदनगर स्टेशन अधीक्षक गुफरान ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक बृजमनगंज तनवीर अहमद ने कहा कि गेट बंद करने और खोलने की जिम्मेदारी गेटमैन की होती है। हमे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है l लेहड़ा रेलवे स्टेशन सीनियर सेक्शन इंजीनियर बढ़नी के अंडर में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एईएन नार्थ गोंडा जीबी सिंह का कहना है कि किसी खराबी के कारण गेट बंद नहीं हो रहा था। गेटमैन ने इसकी सूचना लेहड़ा से पहले बृजमनगंज स्टेशन पर दी थी। इसके बाद कॉशन यानी फाटक के दोनों तरफ लाल झंडी लगाकर यातायात रोकते हुए सावधानी पूर्वक ट्रेन को गुजारा गया। इसमें लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed