{"_id":"c92f51051e0ac2a291d9dd8318514e2f","slug":"led-bulb-in-divisional-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्ब से रोशन होगा मंडलीय कारागार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्ब से रोशन होगा मंडलीय कारागार
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सभी जेलों में एलईडी बल्ब लगाने का निर्देश दिया गया है। निर्देश मिलने के बाद मंडलीय कारागार गोरखपुर में बल्ब लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रथम चरण में कार्यालय में एलईडी बल्ब लगाया जा रहा है।
मंडलीय कारागार गोरखपुर में महिला बैरक सहित कुल नौ बैरक हैं। जिसमें लगभग 1500 बंदी बंद है। इसके साथ ही जेल अस्पताल, बंदी रक्षक और अधिकारियों के आवास हैं। जेल में बिजली 24 घंटे रहती है। दिन हो या रात बैरकों में बल्ब जलते रहते है। जिसकी वजह से जेल का बिल भी अधिक आता है। इसे देखते हुए और बिजली की खपत कम करने के लिए एलईडी बल्ब लगाने का निर्देश शासन ने दिया है। इसके तहत अब जेल प्रशासन वॉच टॉवरों को छोड़कर सभी जगहों पर एलईडी बल्ब लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे बिजली खपत कम हो जाएगी। इस संबंध में जेलर आरके सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रथम चरण में कार्यालय में एलईडी बल्ब लगाया जा रहा है। जल्द ही जेल के हर कोने में बल्ब लगा लिया जाएगा।