फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land dispute case in gorakhpur

विवादित भूमि पर पुलिस ने काम रुकवाया, अज्ञात पर केस

Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
land dispute case in gorakhpur
विवादित भूमि पर पुलिस ने काम रुकवाया
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़हलगंज के पदमलपार गांव में भूमि विवाद से आहत बुजुर्ग राजकुमारी (70) के खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश के बाद हरकत में आई पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। शनिवार को पुलिस ने काम रुकवाने के साथ ही चौकीदार रामधारी यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी की कोशिश करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। उधर, प्रशासनिक अधिकारी इतनी बड़ी घटना के 24 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहूंचे।
पदमलपार गांव की राजकुमारी का गांव के ही दिनेश शुक्ला से जमीन का विवाद है। इसी जमीन पर शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था, तभी राजकुमारी ने खुद को आग लगा लिया। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में महिला को स्वास्थ्य केंद्र फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। उधर, विवादित भूमि पर पुलिस ने काम रुकवा लिया है। जमीन किसकी है, इस पर फैसला करने के लिए प्रशासनिक टीम ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा विवाद
2017 से ही जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। तहसील से थाना दिवस तक कई बार प्रार्थना पत्र भी पीड़ित परिवार दे चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। जमीन पर काम रुकवाने के लिए पहले बुजुर्ग महिला ने पुलिस और अन्य अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने जान देने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में नहीं हो सका डीएम के आदेश का पालन
मामले में 13 जुलाई 2018 को डीएम ने सीआरओ को जांच का आदेश दिया था। फिर सीआरओ ने एसडीएम गोला को पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। इसमें उन्होंने साफ उल्लेख भी किया था कि लेखपाल ने नक्शे में खेल किया है, मगर उनके आदेश का एक साल बाद भी पालन नहीं हो सका है और शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आ गई।

विपक्षी बता रहे अपनी जमीन, तहरीर पर जांच शुरू
महिला के पड़ोसी दिनेश शुक्ला ने कहा कि विवादित भूमि पर कई लोगों का हिस्सा है। वह अपने हिस्से पर निर्माण करा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस, प्रशासनिक अफसरों को भी है। बुजुर्ग महिला की भूमि दूसरी जगह है। मामले को विवादित बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कोर्ट से स्थगन आदेश की झूठी कहानी सुनाई जा रही है। बड़हलगंज पुलिस को तहरीर देकर बुजुर्ग महिला व उनके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस इनके तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed