फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar express is late by 26 hrs

26 घंटे की देरी से आई कुशीनगर एक्सप्रेस

Wed, 30 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 30 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar express is late by 26 hrs
रेल - फोटो : अमर उजाला
रूट डायवर्जन और कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ी है। इससे यात्रियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। सोमवार की शाम गोरखपुर से जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस रैक उपलब्ध न होने के चलते मंगलवार सुबह रवाना हुई। यही नहीं मंगलवार को भी एलटीटी से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक की देरी से चल रही थी। ऐसे में बुधवार की सुबह ही इस ट्रेन के रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुशीनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें इस समय रूट डायवर्ट होने से इलाहाबाद-वाराणसी होकर जा रही हैं। एलटीटी से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 26 घंटे की देरी से आई। इसके चलते ट्रेन गोरखपुर से भी दूसरे दिन गई। यही नहीं मंगलवार को भी ट्रेन समय से नहीं आई और इसके इंतजार में पूरी रात यात्री स्टेशन परिसर में ही खुले में वक्त काटते रहे। कई यात्री पूछताछ केंद्र पर बार-बार जाकर ट्रेन का लोकेशन पता करते रहे।
विज्ञापन


सिंघड़िया के आदित्य ने बताया कि वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने आए थे। शुक्रवार को उन्हें नौकरी ज्वाइन करनी है लेकिन ट्रेन की रफ्तार से अब समय से पहुंचना मुश्किल लग रहा है। यही नहीं बरौनी से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे और हिसार से गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed