फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kuri inspector went to jail in bribe case

रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए कुरी चौकी इंचार्ज को जेल भेजा

Sat, 14 Sep 2019 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
kuri inspector went to jail in bribe case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

40 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में पकड़े गए कुरी चौकी इंचार्ज रहे आशीष मिश्रा को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसे निलंबित कर विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


उधर, जून में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बड़े बाबू रहे ज्ञानेंद्र सिंह की बर्खास्तगी की संस्तुति हो गई है। उनके खिलाफ विभागीय जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई। आशीष की जांच रिपोर्ट आने के बाद इनकी भी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में पिछले कुछ दिनों से दरोगा की रिश्वतखोरी और रंगदारी के मामले आने के बाद अफसर भी सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। बृहस्पतिवार को ही एंटी करप्शन की टीम ने कुरी चौकी इंचार्ज रहे आशीष मिश्रा को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा था। कुरी के अजय ने आरोप लगाया था कि दरोगा ने दर्ज केस में अंतिम रिपोर्ट लगाने के लिए 80 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार रुपये पहले मांगे थे बाकी काम होने के बाद। इसी दौरान उनकी शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। जेल भेजने से पहले शुक्रवार को एसएसपी ने आईजी से वार्ता कर निलंबन की कार्रवाई पूरी कर दी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।


उधर, 18 जून को पकड़े गए बड़े बाबू ज्ञानेंद्र सिंह की जांच पूरी होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह की बर्खास्तगी की संस्तुति हो गई है। आशीष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। जांच पूरी होने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed