{"_id":"5c5355b9bdec2256b807f47b","slug":"kumbh-mela-special-trains-to-be-run-from-today-schedule-issued-by-north-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
कुंभ स्पेशल ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मेला स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल तय कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने पूर्व में प्रचारित स्पेशल ट्रेनों के नंबर में परिवर्तन किया है। सभी ट्रेनें गोरखपुर से झूंसी के बीच चलेंगी और मंडुआडीह, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार व मऊ के बीच गोरखपुर तक सभी ब्लॉक स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
ये ट्रेने चलेंगी
- 05117 गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल गोरखपुर से दो, तीन एवं पांच फरवरी को सुबह 8.45 बजे चलकर रात 8.15 बजे झूंसी पहुंचेगी।
-05121 गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल गोरखपुर से 1, 2 एवं 4 फरवरी को शाम 4.55 बजे चलकर अगले दिन 3.30 बजे झूंसी पहुंचेगी।
-05120 झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल झूंसी से 2, 4 एवं 5 फरवरी को सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर शाम 6.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
-05122 झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल झूंसी से 2, 4, 5 एवं 6 फरवरी को रात 10.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
-05119 गोरखपुर-इलाहाबाद सिटी मेला स्पेशल गोरखपुर से 1, 2, 3 एवं 5 फरवरी को सुबह 11.50 बजे प्रस्थान कर रात 10.30 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
- 05118 इलाहाबाद सिटी-गोरखपुर मेला स्पेशल इलाहाबाद सिटी से 2, 3 एवं 5 फरवरी को 12.35 बजे प्रस्थान कर रात 10.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।