फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kuli will helpfull in secruity of Railway

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में मददगार बनेंगे कुली-सफाईकर्मी

Thu, 26 Jan 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Jan 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kuli will helpfull in secruity of Railway
रेलवे स्टेशन और पटरियों की सुरक्षा में कुली और सफाई कर्मचारी भी मददगार होंगे। आरपीएफ ने सुरक्षा को लेकर कुली और सफाईकर्मियों की विशेष टीम तैयार की है। इनकी ट्रेनिंग भी करा दी गई है और अब इन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। टीम अपनी हर सूचना की रिपोर्ट सुपरवाइजर को देगी, जिसके जरिए आरपीएफ तक सूचना पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेल हादसों में आतंकी संगठन का हाथ होने और रेलवे ट्रैक को लूज कर हादसे की साजिश रचने की संभावना के बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए आरपीएफ जवान जहां खुद चेकिंग कर रहे हैं वहीं कुली और सफाइकर्मी का भी मदद ले रहे हैं। बुधवार को आरपीएफ  पोस्ट पर इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरपीएफ  इंस्पेक्टर केएन तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ  जवानों ने सफ ाईकर्मियों व कुलियों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान कुलियों व सफाई कर्मियों की टीमें गठित की गईं। इसमें 70 सफाई कर्मी और 40 कुली शामिल हैं। इन दोनों टीमों के लिए एक-एक सुपरवाइजर और नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों टीमें अपने-अपने सुपवाइजरों की रिपोर्टिंग करेंगी और दोनों सुपरवाइजर अपने नोडल अधिकारी को। यह नोडल अधिकारी आरपीएफ  के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे और उन्हें जानकारी देंगे। 26 जनवरी के मौके को देखते हुए देश भर के रेलवे जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एनई रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर राजाराम ने बताया कि रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसे देखते हुए सफ ाई कर्मियों व कुलियों की अलग-अलग टीम बनाई है। ये टीमें स्टेशन पर हर एक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और किसी तरह की संदिग्ध स्थिति मिलते ही आरपीएफ  को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed