{"_id":"5741b93c4f1c1bb215690911","slug":"kitchen-near-toilet-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के पास किचन, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के पास किचन, संक्रमण का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 22 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
इसी शौचालय के बगल में बना है किचन
- फोटो : mahesh kumar
सफाई की आवश्यकता और आदेश के बाद भी मेडिकल कॉलेज में इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालत यह है कि कॉलेज के किचन के पास ही शौचालय है और वहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। यही नहीं, खाना बनाने वाले कर्मचारी गंदगी और बदबू से परेशान रहते हैं। इसके साथ ही खाने में संक्रमण का भी खतरा रहता है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खाना उपलब्ध कराया जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब मेडिकल कॉलेज के किचन की जांच की थी तो गंदगी पर सवाल उठाते हुए सफाई कराने का आदेश दिया था। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।
शौचालय के चलते बदबू और गंदगी फैली रहती है। पास से गुजरने वाली नालियां जब चोंक कर जाती है तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही किचन का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा। इसके लिए पहल भी शुरू की जा चुकी है। शौचालय के पास नियमित सफाई करते रहने का आदेश दिया गया है।