{"_id":"a5579162fb4a5999f97e2cf796ee75f4","slug":"kinnar-strike-in-rto-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय में किन्नरों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय में किन्नरों का हंगामा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मेयर आशा देवी की गाड़ी को लेकर सोमबार को एक बार फिर किन्नरों ने आरटीओ कार्यालय पर हंगामा किया। उनका आरोप था कि आशा देवी की गाड़ी गलत तरीके से मधु यादव को ट्रांसफर कर दी गई है। किन्नरों ने आरटीओ अधिकारियों को कोर्ट के आदेश की कॉपी भी दिखाई।
किन्नरों ने कोर्ट का ऑर्डर दिखाकर आरटीओ को बताया कि पूर्व मेयर की गाड़ी पर मधु यादव का नहीं बल्कि किन्नर बरखा का ही अधिकार है। पूर्व मेयर किन्नर अमरनाथ यादव उर्फ आशा देवी की निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर मधु यादव व बरखा में विवाद चल रहा है। बरखा पक्ष के किन्नरों के मुताबिक इस बीच मधु ने कोर्ट में याचिका भी दायर की। इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि पूर्व मेयर के सिर्फ पांच बैंक खातों पर ही किन्नर मधु का हक होगा। अन्य संपत्तियों पर नहीं।
किन्नरों का आरोप था कि मधु ने उक्त ऑर्डर को दिखाकर आरटीओ में गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले भी इस बात को लेकर किन्नरों ने आरटीओ में हंगामा किया था। बवाल बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। हालांकि कोर्ट का मामला होने के कारण आरटीओ अधिकारी भी इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं।