फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapping

गोरखपुर: अनैतिक संबंध के शक में पति ने पड़ोसी की हत्या के बाद की खुदकुशी, पत्नी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2019 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के शक में पति ने पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारे पति ने पुलिस का शिकंजा कसता देख खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में आरोपी की पत्नी जेनब, दोस्त गोलू और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहीं मृतक पड़ोसी मोहम्मद जहीन के शव को कब्रिस्तान से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दरअसल आरोपी कयामुद्दीन को पत्नी जेनब और पड़ोसी जहीन के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था, इसलिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी की हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


गिरफ्तार दोस्तों में से एक ने पूरी साजिश की जानकारी देते हुए बताया कि 10 सिंतबर की रात मोहर्रम के कारण सड़कों में सन्नाटा था जिसका फायदा उठा कर कयामुद्दीन ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। मेवातीपुर में कयामुद्दीन की पत्नी जेनब ने फोन करके जहीन को बुलाया, जहां वह अपने तीन साथियों के साथ पहले से ही मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही जहीन वहां पहुंचा, सभी ने मिलकर गली में उसपर हॉकी से हमला कर दिया गया। सिर पर चोट लगते ही वह नीचे गिर गया। इसके बाद जहीन के सिर पर कपड़ा लपेटकर उसे बर्फखाना स्थित कयामुद्दीन के ग्रील की दुकान पर लाया गया। जहां रस्सी से गला कसा गया और फिर चाकू से कई वार कर जहीन को मौत के घाट उतार दिया गया। दुकान का पीछे का दरवाजा कब्रिस्तान में खुलता है। उसी दरवाजे से साजिश के तहत पहले से ही गड्ढा खुदा हुआ था। वहां दफनाकर सब अपने घर आ गए।

इधर परिजनों की शिकायत पर 12 सितंबर को राजघाट पुलिस ने 12 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार यानी 16 सितंबर  को पुलिस ने कब्रिस्तान से जहीन का शव निकलवाया। उसके घरवालों ने कपड़े और कद काठी के आधार पर जहीन की शिनाख्त की।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच के हाथ में थी, जिनकी जांच में पड़ोसी कयामुद्दीन और उसकी पत्नी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सर्विलांस की मदद से जांच हुई तो पता चला कि कयामुद्दीन की पत्नी जेनब ने आखिरी फोन जहीन को किया था। शक के आधार ही पुलिस ने कयामुद्दीन की पत्नी को पूछताछ के लिए शनिवार को राजघाट थाने बुलाया था और फिर छोड़ दिया था। 

पत्नी से पूछताछ होने के बाद से ही कयामुद्दीन डर गया था। उसे लगा कि अब वह फंस जाएगा। इसी डर के कारण उसने रविवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, कयामुद्दीन की पत्नी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बर्फखाना निवासी गोलू और तुर्कमानपुर निवासी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed