{"_id":"579a1f204f1c1be41321e175","slug":"kanwar-yatra-highway-will-be-closed-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: आज रात से बंद रहेगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: आज रात से बंद रहेगा हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ इस तरह से रहेगा डायवर्जन
गोरखपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट करके बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी की ओर भेजा जाएगा।
गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले कुछ वाहनों को बस्ती, बड़ेवन से मनौरी, बेवा चौराहा, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ तक चलाया जाएगा।
अंबेडनगर और टांडा जिलों से बस्ती की ओर आने वाले वाहनों को बस्ती जिले के कलवारी, धनघटा के रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।
लखनऊ, फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को कटरा अयोध्या, लकड़मंडी से नवाबगंज, मनकापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट करके मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नंदौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर आने दिया जाएगा।
लखनऊ, बाराबंकी की ओर गोरखपुर, बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को रोककर सुविधा अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।
भीड़ कम हुई तो दक्षिणी लेन से चलेंगे छोटे वाहन
हाईवे पर तात्कालिक हालात को देखकर छोटे वाहन दक्षिणी लेन से चलाए जा सकते हैं, किंतु भीड़ के समय उसे भी रोका जाएगा। जनपद की सीमा पर निभर्य नरायन सिंह थानाध्यक्ष परसरामपुर अपने थाने की फोर्स के साथ उपस्थित रहेगें तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी वाहन जनपद की सीमा में प्रवेश न करने पाए।
तय किए गए दो इमरजेंसी रूट
एहतियातन दो कंटेंजेंसी रूट (आकस्मिक मार्ग) तय किए गए हैं, जहां से आपात स्थिति में लोगों व वाहनों को निकाला जा सकेगा। पहला रोडवेज के पीछे गड़गोड़िया से होते हुए कांशीराम आवासीय योजना के रास्ते डारीडीहा को निकलने वाला मार्ग चिन्हित किया गया है। इसके अलावा डारीडीहा से टांगपारा होते हुए भदेश्वरनाथ शिव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को विशेष परिस्थतियों में इस्तेमाल किया जाएगा।
डीआईजी ने लिया जायजा
पुलिस उप महानिरीक्षक लक्ष्मी नारायण ने बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले व रूट का जायजा लिया। एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी एसएन सिंह और कोतवाल डीके श्रीवास्तव के साथ डीआईजी पहले हाईवे पर फुटहिया तक के इंतजाम का जायजा लिया। अमहट घाट की व्यवस्था देखने के बाद पूरा अमला भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां पूरे इंतजाम की डिटेल तलब की। मंदिर कमेटी के रमेश गिरि ने डीआईजी को प्रबंध से जुड़ी जरूरत बताई, जिसे अफसरों ने संज्ञान लिया।