{"_id":"872d25a1851a12aa491e3638678851da","slug":"kanpur-and-varansi-wins-their-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की पहली, वाराणसी की दूसरी जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की पहली, वाराणसी की दूसरी जीत
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय बस जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर ने पहली तथा वाराणसी ने दूसरी जीत दर्ज की। कानपुर ने फैजाबाद को 4-0 से तथा वाराणसी ने बरेली को 2-0 से हराया। अन्य दो मैचों का मुकाबले बराबरी पर छूटे।
खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच देवीपाटन और मुरादाबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, लेकिन निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं। दूसरा मैच कानपुर और फैजाबाद के बीच खेला गया।
कानपुर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच को एकतरफा बना दिया। कानपुर ने फैजाबाद को 4-0 से हरा दिया। कानपुर के लिए मुस्कान ने एक, होसिला ने दो और राधिका ने एक गोल किया। तीसरा मैच लखनऊ और इलाहाबाद के बीच खेला गया। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। चौथा मैच वाराणसी और बरेली के बीच खेला गया। इस मैच में वाराणसी ने बरेली को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वाराणसी के लिए नेहा और ज्योति ने गोल किए।
विज्ञापन
इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि एसएम अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएएच नकवी, दिलीप कुमार, मो. हमजा खान, आमिर खां आदि मौजूद रहे।