फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kalaam youth summit-2016

सही सोच व कार्य को प्रमाण की जरूरत नहीं : डॉ. आरिफ

Sat, 15 Oct 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kalaam youth summit-2016
कलाम यूथ सम्मेलन में उपस्थित बच्चे। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
सेंट जोसेफ कालेज फॉर वूमेन में कलाम यूथ समिट 2016 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जहां नारी एवं युवा सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन किया, वहीं विभिन्न कॉलेजों के चार होनहार विद्यार्थियों को यूथ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोशल इंपावरमेंट सोसाइटी एवं नेचुरल सोशल एजुकेशन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ‘अमर उजाला’ ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि डीआरडीओ के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर डॉ. आरिफ खान ने योगेश चौधरी व फराह नाज द्वारा लिखित ‘होप रिबोर्स’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में सही सोच, दिशा और कार्य करने की लालसा हो तो किसी से भी प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कार्य स्वयं ही सत्यापित हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचेतना, अनुभूति, इच्छाशक्ति व आत्मनिर्भरता की सीख दी। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका भारती ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनवाईकेएस के पूर्व डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर प्राण, इनटच के स्थानीय कोऑर्डिनेटर पीके लहरी, सर्वोदय कार्यकर्ता श्रीराम धीरज, बॉयो रिसर्च इंस्टीट्यूट इलाहाबाद के डायरेक्टर डॉ. बीके द्विवेदी ने भी नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल आयोजन में चाइल्ड लाइन, शशिकांत श्रीवास्तव, अंबर बंदोपाध्याय, शाहिद खान, सत्य प्रकाश पांडेय, विष्णु दत्त पांडेय की विशेष भूमिका रही। 

इन्हें मिला यूथ रत्न अवार्ड

0 ईशान चुतर्वेदी (दि पिलर्स पब्लिक स्कूल)
0 नीलम मौर्या (यूएस एकेडमी)
0 ऐराम जावेद (सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन)
0 बुशरा खानम (सेंट एंड्रयूज कॉलेज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed